सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के पास

सिंगरौली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत

Singrauli Bike Collision Kills Two, Including Woman; Three Seriously Injured

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। माड़ा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के पास शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

​सुनसान जगह पर हुआ हादसा

​घटना शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना जिस जगह पर हुई, वह काफी सुनसान इलाका था। इस वजह से काफी देर तक किसी को भी हादसे का पता नहीं चल सका। घायल लोग काफी समय तक सड़क पर तड़पते रहे। कुछ देर बाद जब वहां से अन्य राहगीर गुजरे, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन लोग और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे।

​मृतकों और घायलों की पहचान

​पुलिस के अनुसार, हादसे में बाइक सवार कमलेश साकेत (28 वर्ष, पिता- रामाधार साकेत, निवासी- खोढ़री) और राजकुमारी शाह (60 वर्ष, पति- बृहस्पति शाह, निवासी- चूड़ीपाठ बिंदूल) की मौत हो गई है। वहीं मिथिलेश और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

​जिला अस्पताल पहुंचे परिजन, पुलिस जांच में जुटी

​हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका राजकुमारी शाह माड़ा में अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे की गहन जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   बरेली कोर्ट से बंदी फरार, लापरवाही के आरोप में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड