सिंगरौली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय

सिंगरौली में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10.40 लाख की 9 बाइक बरामद

Singrauli Police Bust Vehicle Theft Gang, Recover 9 Stolen Bikes

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 9 नग मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी बाजार में कुल कीमत लगभग 10 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसी क्रम में दिनांक 23 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध लड़का अपाचे मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राम बसनिया में ग्राहक की तलाश कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लिया और पूछताछ की। ​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी रामदेव सिंह (निवासी बगैया) और तीन अन्य विधि विरुद्ध बालकों के साथ मिलकर इस शातिर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। ​गिरोह ने बताया कि उन्होंने ​चितरंगी क्षेत्र से 2, मोरवा से 1, ​बरगवा से 2, ​बैढ़न से 2, ​नवानगर से 2 ​कुल 9 मोटरसाइकिलें चोरी कर बैरीटोला, बसनिया और सजहवा के विभिन्न खंडहर मकानों में बिक्री की नीयत से छिपाकर रखी थीं। पुलिस ने सभी वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया है।

​मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं दो दर्जन अपराध

​पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी के लगभग दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। मुख्य आरोपी वर्तमान में रीवा के बाल संप्रेक्षण गृह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके आदेश पर उसे पुनः बाल संप्रेक्षण गृह रीवा भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:   दिल्ली से घर आए युवक ने घरेलू विवाद के बाद खाया जहर, इलाज के दौरान मौत