सिंगरौली के पचौर में पुलिस ने कार्रवाई कर 52.90 क्

सिंगरौली में 52.90 क्विंटल अवैध लोहे का कबाड़ जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Singrauli Police Seize 52.90 Quintals of Illegal Iron Scrap, One Arrested

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना बैढ़न पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पचौर क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से लोहे का कबाड़ ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध लोहा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

​मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पचौर में सड़क किनारे स्थित एक मकान के पास अवैध लोहे के कबाड़ की लोडिंग की जा रही है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर जाकर घेराबंदी की। वहां खड़े पिकअप वाहन (क्रमांक MP66 ZC 9165) की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ लोड पाया गया।

52.90 क्विंटल कबाड़ और पिकअप जब्त

​वाहनों और सामान के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस न दिखाए जाने पर पुलिस ने मौके से 52.90 क्विंटल अवैध लोहे का कबाड़ और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी को जप्त कर लिया। जप्त किए गए कबाड़ और पिकअप वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस कर रही पूछताछ

​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह कबाड़ कहाँ से लाया गया था और इसे कहाँ खपाने की योजना थी। कोतवाली थाना बैढ़न पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस तत्परता से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 

यह भी पढ़ें:   बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री के पास बारूद ब्लास्ट, दो सगे भाइयों की मौत