सिंगरौली में सामने आए इस मामले ने सोशल मीडिया पर ब

फेसबुक फ्रेंडशिप का दर्दनाक अंत! शादी का वादा कर 8 साल तक शोषण करने का आरोप

Singrauli Woman Accuses Man of Exploitation After Facebook Friendship, Claims 8 Years of Abuse

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले में सोशल मीडिया के जरिए प्यार और फिर धोखा का एक मामला सामने आया है। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती का अंत एक लड़की की जिंदगी को नर्क बनाने के रूप में हुआ है। शादी का झांसा देकर 8 साल तक लगातार दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

माड़ा थाना मे महिला ने दर्ज की शिकायत

मामला 13 जुलाई 2026 का है, जहां माड़ा थाना क्षेत्र की युवती ने अपने पिता के साथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अनपरा निवासी अमन सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत फोन पर होने लगी।

​वर्ष 2024 में आरोपी ने शादी का किया था वादा

आरोप है, कि वर्ष 2024 में आरोपी ने शादी का पक्का वादा कर पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। मार्च 2024 में आरोपी पीड़िता के किराए के कमरे में आकर रहने लगा और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और दिसंबर 2024 में उसने ट्रामा सेंटर में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के महज 4 दिन बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद दिसंबर 2025 में पीड़िता फिर से गर्भवती हुई।

​मार्च 2026 मे जबरन करवाया गर्वपात

मार्च 2026 में आरोपी ने बेरहमी से मारपीट करते हुए जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बावजूद अप्रैल 2026 में भी आरोपी संबंध बनाता रहा, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। 4 जुलाई 2026 को आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी।

​बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

शुरुआती दौर में पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण पीड़िता थाने के चक्कर काटने को मजबूर थी। लेकिन मीडिया के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी अमन सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दस्तावेजों और तथ्यों की बारीकी से जांच जारी

​महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार का कहना है, कि मामले के दस्तावेजों और तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाएगी, तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट और धमकियां दे रहा है।

यह भी पढ़ें: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 61 वर्षीय किसान की मौत, भांजा गंभीर घायल