बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिक

एसआइआर के तहत सभी गणना फार्म की डाटा एंट्री का आडिट कराने की मांग

एसआइआर के तहत सभी गणना फार्म की डाटा एंट्री का आडिट कराने की मांग

बड़े पैमाने पर बांगलादेशियों के नाम दर्ज हैंः शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता।  भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से एसआइआर के तहत 26 से 28 नवंवर तक सभी गणना फार्म की डाटा एंट्री की आडिट कराने और हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई से की मांग की है। उनका आरोप है कि बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के नामों के गणना फार्म की डाटा एंट्री हुई है।  भाजपा सुत्रों का अनुसार भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा। अधिकारी का कहना है कि 26 से 28 नवंबर तक एक करोड़ 25 लाख गणना फार्म का डाटा एंट्री हुई है। इसका आडिट कराने से हुई तमाम गड़बड़ियों का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने गणना फार्म के डाटा एंट्री मे हुई गड़बड़ियों को सीबीआई से जांच कराने पर जोर दिया। उन्होने गणना फार्म को डाटा एंट्री के काम के लिए केंद्रीय अधिकारियों को नियुक्त करने और पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी की मदद लेने का अनुरोध किया। उन्होंने जिक्र किया कि उन्हें एसआइआर के कार्य में एक पार्टी की ओर से हस्तक्षेप किए जा रहे हैं। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ ईआरओ और सहायक ईआरओ हैं जो पक्षपातपूर्ण रवैये के काम कर रहे हैं। वे टीएमसी से प्रभावित और उसके लिए काम कर रहे हैं। 

बोले, सुनवाई के दौरान सीसीटीवी की व्यवस्था कराई जाए

उन्होंने भाजपा की ओर से चुनाव आयोग से की गई उस मांग को दोहराया कि एसआइआर की प्रक्रिया के तहत जब आवेदकों की ओर से सुनवाई की जाए तो उसे देखने के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था की जाए ताकि किसी तरह कि विसंगति न हो पाए और बिना गड़बड़ी वाला वोटर लिस्ट बन सके।  भाजपा सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल में मौजूदा राजनीतिक माहौल व एसआइआर के कार्यों के बारे में चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने शुभेंदु अधिकारी से 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की ओर की जाने वाली तैयारी के बारे में जानकरी ली।

इसे भी पढ़ेंः

बीजापुर में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर व तीन जवान शहीद

https://www.primenewsnetwork.in/state/encounter-in-bijapur-12-naxalites-killed-and-three-soldiers-martyred/99866