Pappu Yadav News : पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्ज

'सर आपकी...', पीएम मोदी के 'मेलोडी' मूमेंट पर बोले पप्पू यादव

'सर आपकी...', पीएम मोदी के 'मेलोडी' मूमेंट पर बोले पप्पू यादव

Pappu Yadav News : पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट दी. इटली की पीएम ने इसका वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो को रिपोस्ट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि "माननीय PM साहब, इटली की PM को Melody और भारत के लोगों के साथ ट्रेजेडी, सर आपकी हिपोक्रेसी की कोई सीमा नहीं."

मनोज झा ने कहा कि "संभव है आने वाले समय में संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में 'रणनीतिक टॉफी विनिमय' को भी औपचारिक मान्यता मिल जाए. आखिर लोकतंत्र में प्रतीकों का महत्व बढ़ता ही है और हमारे समय में प्रतीक वही सबसे सफल है, जो इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक साझा किया जा सके."

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सिर पर एक आर्थिक तूफान मंडरा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफियां बांट रहे हैं. किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सभी रो रहे हैं. प्रधानमंत्री मुस्कुरा रहे हैं और रील बना रहे हैं, जबकि भाजपा सदस्य ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं है, यह एक नाटकीय हथकंडा है. 

यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/state/heatwave-alert-in-maharashtra-vidarbha-46c/206477