सिरोही के रीको थाना क्षेत्र में तालाब के पास एक यु

तालाब के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

Sirohi: Body of Unidentified Youth Found Hanging Near Pond

सिरोही (राजस्थान)। रीको थाना क्षेत्र के सांतपुर ITI रोड स्थित तालाब के पास बुधवार को एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मौके पर शव की स्थिति देखकर लोग भी हैरान रह गए। युवक के दोनों पैर घुटनों से मुड़े हुए जमीन की ओर दिखाई दे रहे थे।

शरीर पर मिले चोट के निशान

वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने पर शव के बाएं तरफ के हिस्से के साथ हाथ-पैर व शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान भी दिखाई देने की बात सामने आई है।सूचना पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मृतक युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। चोट के निशान किस वजह से आए और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें:   नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में सलसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार