सिरोही के शिवगंज स्थित होटल पर आबकारी विभाग ने दबि

सिरोही आबकारी विभाग की कार्रवाई में होटल से भारी मात्रा में शराब-बीयर जब्त, संचालक गिरफ्तार

Sirohi Excise Raid: Liquor and Beer Seized, Hotel Operator Arrested

सिरोही (राजस्थान)। अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने रिको एरिया शिवगंज स्थित वीर हनुमान होटल पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में होटल से देशी एवं अंग्रेजी शराब सहित बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की गई। आबकारी विभाग के अनुसार कुल 17 गत्ता कार्टूनों में रखी विभिन्न प्रकार की मदिरा जब्त की गई।

191 पव्वे अंग्रेजी शराब समेत बीयर और देशी मदिरा बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान 191 पव्वे अंग्रेजी मदिरा, 96 बोतल बीयर, 8 कैन किंगफिशर स्ट्रांग बीयर, 13 बोतल किंगफिशर स्मूथ बीयर, 5 बोतल बकार्डी क्रैनबेरी कैन, सहित 94 पव्वे आरएमएल और 88 पव्वे देशी मदिरा बरामद की गई। मामले में होटल संचालक पारसमल माली पुत्र धर्माराम माली को मौके से गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरोधक दल सिरोही में राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19(4)/54 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी टीम ने की कार्रवाई, जांच शुरू

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त राजस्थान नमित मेहता एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त सीमा कविया के आदेशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के निर्देशन तथा सहायक आबकारी अधिकारी जगदीश राम विश्नोई के नेतृत्व में की गई। आबकारी निरीक्षक जय नारायण विक्रम सिंह एवं टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े:   महासमुंद में गांजा तस्करी के शक में पुलिस कार्रवाई, एक गिरफ्तार और दुसरा फरार