सिरोही में अवैध गांजे की खेती का खुलासा, 2950 किलो से अधिक पौधे जब्त और 4 आरोपी गिरफ्तार
सिरोही (राजस्थान)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के सुपरविजन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
2950.84 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त
जानकारी के अनुसार, विभिन्न स्थानों से कुल 2950.84 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अवैध गांजे की खेती के मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में होसिया राम, जेपुराम, लसमाराम और अनिल कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सिरोही जिले के रोहिडा वालोरिया क्षेत्र की पगारा फली के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामलों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: इटावा में 30 वर्षीय संदीप शाक्य की मौत से परिवार में मातम, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया