जौनपुर में जबरन वसूली और लूट के मामलों की जांच के

उप्र : जबरन वसूली व लूट के मामले में दो पुलिसकर्मी सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

SIT arrests three including two policemen within 24 hours in Jaunpur extortion case

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। वर्दी और पद की आड़ में जबरन वसूली और लूट के दो मामलों में जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने महज 24 घंटे में आरोपी दो पुलिसकर्मियों समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नामजद आरोपियों ने पुलिस दबिश के दबाव में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले में सुरेरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष एवं उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पहला मामला थाना जलालपुर में 17 सितंबर को दर्ज हुआ था जिसमें संकीत सिंह, विकास और चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था।

जलालपुर और सुरेरी थाने में दर्ज मामलों का विवरण

जलालपुर निवासी विजय राजभर के मुताबिक 15 सितंबर को संकीत सिंह पीड़ित को अपने साथ ले गया था जहाँ चार पहिया वाहन में पहले से मौजूद चार लोगों ने कथित तौर पर उसे जबरन वाहन में बैठाया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित का मोबाइल छीनकर यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में करीब 2.15 लाख रुपये स्थानांतरित कराए गए। वहीं, दूसरा मामला सुरेरी थाने में 22 सितंबर को दर्ज हुआ जिसमें राजेंद्र दूबे को नामजद किया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में मौजूद तीन-चार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उसे वाहन में बैठाकर सुरेरी थाने ले गए जहाँ करीब 1.65 लाख रुपये की वसूली की गई तथा यूपीआई के माध्यम से वंशनरायन गिरी के खाते में रकम स्थानांतरित कराई गई।

एसआईटी का गठन और न्यायालय में आत्मसमर्पण

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र ने 22 सितंबर को पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की। एसआईटी की जांच में घटना में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद 23 सितंबर को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मनीष पटेल, निलंबित आरक्षी सत्येंद्र कुमार गौड़ और निलंबित आरक्षी विष्णु सिंह शामिल हैं। इसी बीच पुलिस की लगातार दबिशों के बाद जलालपुर प्रकरण में वांछित बताए जा रहे संकीत और विकास ने 23 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़ें:   शाहजहांपुर में पार्षदों के भ्रष्टाचार वाले वायरल वीडियो पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का तंज, सरकार को घेरा