सिंगरौली जिले में गजरहिया गांव के पास तेज रफ्तार ह

सिंगरौली में हाइवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल

Six Workers Injured as Truck Drags Tractor in Singrauli Crash

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। ​सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत बरका चौकी क्षेत्र के गजरहिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा ने ट्रैक्टर को करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर सवार सभी मजदूर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा चालक ने लापरवाही बरतते हुए ओवरटेक करने का प्रयास किया। नियंत्रण खोने के कारण हाइवा ने ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। घायल सभी मजदूर गन्नई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

अस्पताल में चल रहा इलाज

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घायलों में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। ​घटना की जानकारी मिलते ही बरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बरगवां बाजार में सिगरेट न देने पर नशेड़ियों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल