उज्जैन। रंगपंचमी के अवसर पर रविवार को मध्य प्रदेश

इंदौर में मिसाइलों से उड़ा गुलाल, रंगों से सराबोर हुआ आसमान

इंदौर में मिसाइलों से उड़ा गुलाल, रंगों से सराबोर हुआ आसमान

उज्जैन। रंगपंचमी के अवसर पर रविवार को मध्य प्रदेश के कई शहर रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आए। खासतौर पर इंदौर में पारंपरिक गेर के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां मिसाइलों के जरिए आसमान में गुलाल उड़ाया गया और पूरे शहर का आसमान रंगीन हो गया।

गेर में तीन टैकरों की व्यवस्था

इंदौर के टोरी कॉर्नर से निकली पारंपरिक गेर में इस बार तीन टैंकरों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। इन टैंकरों पर मिसाइल जैसे उपकरण लगाए गए थे, जिनके माध्यम से गुलाल और रंग आसमान में छोड़ा गया। जैसे ही मिसाइलें दागी गईं, हवा में रंगों की बारिश होने लगी और आसपास का माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया।

रंगीन पानी की बौछार

इसके अलावा टैंकरों से रंगीन पानी की भी बौछार की गई। यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों और छतों पर जमा हुए। रंगों की इस बारिश से पूरा इलाका उत्सव के रंग में डूब गया। आयोजन में “ऑपरेशन सिंदूर” की याद में भी टैंकरों से रंगीन पानी की बौछार की गई।

महाकाल नगरी में भी धूमधाम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

वहीं, उज्जैन में भी रंगपंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां निकली गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया और लोगों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। प्रदेश के अन्य शहरों भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी रंगपंचमी पर गेर और जुलूस निकाले गए। जगह-जगह रंग, गुलाल और पानी की बौछार के साथ लोगों ने उत्साहपूर्वक त्योहार का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/shipping-halt-leaves-5800-crore-up-exports-stuck/148089