देहरादून में बुलेट के एयर फिल्टर बॉक्स में एक इंडि

रॉयल एनफील्ड बुलेट के एयर फिल्टर में घुसा सांप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

बुलेट के एयर फिल्टर में घुसा कोबरा और रेस्क्यू करता रेस्क्यूअर

देहरादून: जिले के प्रेमनगर इलाके के पितांबरपुर का दिल दहलाने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि एक इंडियन कोबरा बुलेट के एयर फिल्टर बॉक्स मे घुस गया है। 

देर रात बुलेट में सांप घुसने की मिली सूचना

जानकारी के मुताबिक, पितांबरपुर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रॉयल एनफील्ड बुलेट में सांप घुसने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे स्नेक रेस्क्यूअर ने काफी देर तक बाइक की जांच की, लेकिन सांप का पता नहीं चल पाया। 

बुलेट के एयर फिल्टर में छिपा था कोबरा

बुलेट के एयर फिल्टर को जब खोला गया, तो उसके अंदर छिपा हुआ एक इंडियन कोबरा दिखा। रेस्क्यूअर ने सावधानीपूर्वक कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन, कोबरा बॉक्स से बाहर नहीं निकल रहा था। 

रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया कोबरा

आखिरकार, रेस्क्यूअर ने बुलेट से एयर फिल्टर को ही बाहर निकाल लिया और काफी मशक्कत के बाद सांप को एयर फिल्टर से अलग किया। सांप का रेस्क्यू करने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। 

घबराने के बजाय वन विभाग से संपर्क करने की अपील

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यूअर की सहायता लें। वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं। खुद से निकालने की भी कोशिश ना करें, ये जानलेवा साबित हो सकता है।