केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में सौर ऊर्जा प्रदर्शनी

सौर ऊर्जा से बदलेगा गांवों का भविष्य, किसानों-महिलाओं और छोटे उद्यमियों की आय बढ़ाने पर जोर: केशव प्रसाद मौर्य

Solar Energy Can Boost Rural Incomes, Says UP Deputy CM Keshav Maurya

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। सौर ऊर्जा को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जोड़ने पर उत्तर प्रदेश सरकार जोर दे रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को वृन्दावन ग्राउंड में आयोजित ‘सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा-2026’ प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम में कहा कि सौर ऊर्जा गांवों में किसानों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों की आय बढ़ाने का नया विकल्प बन सकती है। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को सौर ऊर्जा से जोड़ने से बिजली खर्च घटेगा और ग्रामीण आय को बढ़ावा मिलेगा।

सौर ऊर्जा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों में रोजगार, आय और उद्यमिता बढ़ाने का प्रभावी साधन बन रही है। उत्तर प्रदेश सरकार भी नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रामीण विकास और जनकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, स्वयं सहायता समूहों और सौर ऊर्जा का समन्वय ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बन सकता है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, पैकेजिंग, मसाला, अचार, पापड़ और स्थानीय उत्पादों जैसी गतिविधियों से जुकल्याण से जोड़कर आगे बढ़ा रही है।

खाद्य प्रसंस्करण और सौर ऊर्जा से बढ़ेगी महिलाओं की आय

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण, स्वयं सहायता समूहों और सौर ऊर्जा का समन्वय ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बन सकता है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, पैकेजिंग, मसाला, अचार, पापड़ और स्थानीय उत्पादों जैसी गतिविधियों से जुड़कर आय बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन इकाइयों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाता है तो बिजली पर होने वाला खर्च कम होगा और महिलाओं तथा छोटे उद्यमियों की बचत सीधे उनकी आय में परिवर्तित हो सकेगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन कर स्टॉलों का किया अवलोकन

उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने ‘सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा-2026’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिकल एवं संबंधित क्षेत्रों में विकसित की जा रही आधुनिक तकनीकों, उपकरणों और नवाचारों की जानकारी ली।

पुस्तक का विमोचन और सोलर मशीन का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने पुस्तक का विमोचन किया तथा सौर ऊर्जा से संबंधित सोलर मशीन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर निर्माताओं, उद्यमियों और तकनीकी विशेषज्ञों से संवाद किया तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।

महिला उद्यमियों से किया विशेष संवाद

उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में उपस्थित महिलाओं से विशेष रूप से संवाद किया। उन्होंने सौर ऊर्जा के माध्यम से उनके स्वरोजगार, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सौर ऊर्जा को ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।

किसानों और युवाओं की आर्थिक प्रगति से जुड़ेगी सौर ऊर्जा

श्री मौर्य ने सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निर्माताओं और उद्यमियों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी सौर ऊर्जा को किसानों, महिलाओं, युवाओं, छोटे कामगारों और उद्यमियों की आर्थिक प्रगति से जोड़कर व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार केवल बिजली की आवश्यकता पूरी करने तक सीमित नहीं है। यह रोजगार, स्वरोजगार, निवेश, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बन रहा है। कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भी उत्तर प्रदेश में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर अपने विचार साझा किए।

यह भी पढ़े:   PM मोदी का BRICS बिजनेस काउंसिल से आग्रह, टॉप 10 ट्रेड बैरियर्स की पहचान करें और हर साल 100 स्टार्टअप्स को सपोर्ट दें