सपा ने आगरा शिक्षक खंड निर्वाचन-2026 की मतदाता सूच

आगरा शिक्षक खंड मतदाता सूची में 15 हजार फर्जी नामों का आरोप, सपा ने की जांच की मांग

SP Alleges 15,000 Fake Voters in Agra Teachers’ Poll, Seeks Probe

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी ने आगरा शिक्षक खंड निर्वाचन-2026 की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से शिकायत की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ज्ञापन सौंपकर दावा किया कि आगरा समेत 13 जिलों में 15 हजार से अधिक फर्जी मतदाता बनाए गए हैं और करीब 125 विद्यालयों के अस्तित्व पर भी सवाल हैं। पार्टी ने मामले की तत्काल जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटाने की मांग की है।

श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आगरा शिक्षक खण्ड निर्वाचन-2026 (उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता बनाए जाने की शिकायत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को ज्ञापन देकर की है।

13 जिलों में 15 हजार से अधिक फर्जी मतदाताओं का दावा, 125 विद्यालयों पर उठाए सवाल

ज्ञापन में कहा गया है कि आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 (उत्तर प्रदेश विधान परिषद) में प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों के दबाव पर जनपदों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज में 15 हजार से अधिक फर्जी मतदाता शिक्षक निर्वाचन के लिए बना दिये गये हैं तथा करीब 125 विद्यालय अस्तित्व में नहीं हैं। ऐसे फर्जी विद्यालय के नाम से भी फर्जी शिक्षक के आधार पर फर्जी मतदाता बना दिये गये हैं।

आरटीआई में 26 से अधिक विद्यालय अस्तित्वहीन होने का दावा, 22 शिक्षकों पर भी सवाल

जनपद आगरा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आर.टी.आई. के माध्यम से अवगत कराया गया है कि 26 से अधिक ऐसे विद्यालय जिनमें मतदाता बनाये गये है, वो विद्यालय अस्तित्व में नहीं हैं। जनपद आगरा स्थित श्री गोपाल सिंह इण्टर कालेज जलेसर रोड़ मुढ़ी चौराहा, आगरा के प्रधानाचार्य द्वारा लिखित रूप में अवगत कराया गया है कि उनके विद्यालय के नाम से जिन शिक्षकों को मतदाता बनाया गया है उसमें से 22 शिक्षक श्री गोपाल सिहं इण्टर कालेज के शिक्षक ही नहीं है। 

फर्जी मतदाताओं को लेकर कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

आगरा शिक्षक खण्ड निर्वाचन-2026 (उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की मतदाता सूची में बहुत बडी संख्या में फर्जी मतदाताओं का नाम दर्ज कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी द्वारा आगरा शिक्षक खण्ड निर्वाचन-2026 (उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की मतदाता सूची में फर्जी नाम शामिल किये जाने की लिखित शिकायतें कई बार भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली और मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से की गई है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न होने में संशय हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग पर कई सवाल खड़े हो रहे है।

सपा ने दोहराया फर्जी मतदाताओं का आरोप, निष्पक्ष चुनाव पर जताई चिंता

समाजवादी पार्टी ने माँग की है, कि आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 (उत्तर प्रदेश विधान परिषद) में प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों के दबाव पर जनपदों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज में 15 हजार से अधिक फर्जी मतदाता शिक्षक बना दिये गये हैं। तथा करीब 125 विद्यालय अस्तित्व में नहीं हैं, ऐसे फर्जी विद्यालय के नाम से भी फर्जी शिक्षक के आधार पर फर्जी मतदाता बना दिये गये हैं।

उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, मतदाता सूची से नाम हटाने की अपील

उपरोक्त गम्भीर शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर के अविलम्ब जाँच कराई जाये और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर के फर्जी मतदाताओं के नाम आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची से डिलीट कराये जायें जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सकें। सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और श्री राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें:    जौनपुर के 22 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत चार भाइयों को उम्रकैद