सपा महासचिव ने अंकित बाल्यान एनकाउंटर पर उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई को बताया फर्जी
गोवर्धन: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव डीग रोड़ स्थित हनुमान बाग आश्रम पहुंचे। यहां हनुमान जी के दर्शन पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लेकर सनातन संस्कृति का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देश की आर्थिक स्थिति और यूपी की कानून-व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथ लिया।
प्रो. राम गोपाल यादव भंडारे में हुए शामिल
सोमवार को गोवर्धन के हनुमान बाग आश्रम में लाला और बाबा के 33 वां पुण्यतिथि महोत्सव में भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में साधु संत ब्राह्मण समेत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव ने शिरकत की। प्रसाद ग्रहण कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया. प्रो. राम गोपाल यादव यहां करीब 2 घंटे तक रुके थे।
रामगोपाल यादव ने सरकार पर कसा तंज
जाते समय आश्रम में मीडिया से बातचीत में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि वे जब भी यहां आते हैं। हनुमान जी से यही प्रार्थना करते हैं कि देश का संचालन करने वालों की बुद्धि ठीक रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। हनुमान जी सरकार में बैठे लोगों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे इस देश को कहीं बेच न दें।
अंकित बाल्यान हत्याकांड मामले में हुए एनकाउंटर को बताया फर्जी
मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित अंकित बाल्यान हत्याकांड और उसके बाद हुए एनकाउंटर के सवाल पर सपा महासचिव ने यूपी पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए पुलिस कार्रवाई को पूरी तरह फर्जी एनकाउंटर करार दिया और कहा कि भाजपा अच्छी तरह जानती है पीडीए का मतलब।
BJP जानती है PDA का असली मतलब
उन्होंने कहा सपा के 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर भाजपा नेताओं के बयानों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अच्छी तरह समझती है कि पीडीए का असली मतलब और उसकी ताकत क्या है। इसी बौखलाहट में भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर चरण कौशिक, गिरधारी सेठ, गौरी शंकर, ठा. किशोर सिंह, सतीश ब्रजवासी, वृंदावन के संत सूतीक्षण महाराज, पूरन प्रकाश कौशिक, सियाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- ट्रंप ने शेयर किया AI वीडियो, खर्ग द्वीप को ‘पूरी तरह तबाह’ दिखाया