समाजवादी पार्टी मुख्यालय में सरदार पटेल और आचार्य

सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Akhilesh Yadav paying tribute to Sardar Patel and Acharya Narendra Dev

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लखनऊ के समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी चिंतक तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक किया: अखिलेश यादव

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक किया। उन्होंने अपनी सूझबूझ से सभी रियाسतों का भारत में विलय कराया। देश की सीमाओं का निर्धारण कराया। स्वतंत्रता आंदोलन में किसानों के लिए संघर्ष किया। सरदार पटेल का रास्ता और विचारधारा समाजवादी थी।

सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव के विचार

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव के बताए रास्ते और विचारधारा पर चल रही है। आचार्य नरेन्द्र देव का रास्ता समाजवादी था तो सरदार पटेल का रास्ता साइलेंट समाजवादी है। पटेल जी स्वभाव से समाजवादी थे, उन्होंने आजीवन जनसेवा की। समाजवादी पार्टी समाजवादी विचारधारा पर चल रही है। समाजवादी रास्ता खुशहाली, संपन्नता और समानता का है, और समाजवादी पार्टी आम जनता के साथ है।

भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नकारात्मक है। भाजपा ने दस साल में उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। भाजपा जनता को झूठे सपने दिखाती है, धोखा देती है। अब भाजपा के झांसे में नहीं फंसना है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। बेटियां असुरक्षित हैं। अन्याय और अत्याचार चरम पर है। जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है।

यादव ने कहा कि जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को समझ गई है। विधान परिषद चुनाव में वाराणसी में भाजपा की डबल हार हुई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। कार्यक्रम के दौरान अर्पित वर्मा एडवोकेट ने अखिलेश यादव को पटेल 'दि साइलेंट सोशलिस्ट' पुस्तक भेंट की।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- जो खुद एकरंगी हैं, वे बहुरंगी एकता की बात कैसे कर सकते हैं