समाजवादी पार्टी के नेता गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ भ्रामक खबरों पर भड़के सपा कार्यकर्ता, दोषियों को जेल भेजने की मांग

SP Workers Protest Over Alleged Defamation of Aditi Yadav

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के नेता गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में गौरव किशनपुरिया ने मांग की कि अदिति यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से साजिशन झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाने की मांग भी की गई।

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लेकर विरोध तेज

इस अवसर पर छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बादल राज बंसल ने कहा कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से झूठे और भ्रामक पोस्ट प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य अदिति यादव की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

बेटियों के सम्मान को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव गौरव पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति स्पष्ट है. बेटियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि प्रशासन समय रहते उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो समाजवादी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बन रहा देश का पहला भारत मानचित्र आकार का ‘सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान