औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को ल

औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान, 33 गिरफ्तार, शराब और वाहन बरामद

औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान

औरंगाबाद: अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 20 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

अलग-अलग मामलों में 33 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पॉक्सो एक्ट में एक, दहेज हत्या में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत छह और अन्य मामलों में 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 89.36 लीटर देसी शराब, 7.125 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक एवं दो स्कूटी बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1148 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 61000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा साइबर पुलिस द्वारा 20,000 रुपये रिकवर किया गया है। 

अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से शेयर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।  

ये भी पढ़ें- बिना हेलमेट बाइक चलाना विधायक को पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान