दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में तेज रफ्ता

दक्षिणपूर्वी दिल्ली ‘रेस’ लगा रही एक कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, एक ऑटोरिक्शा चालक की मौत

Speeding Car Hits Two Vehicles in Delhi's Sukhdev Vihar, Auto Driver Killed

नई दिल्ली (भारत)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में शनिवार सुबह एक तेज रफ़्तार कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 45 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे में ऑटो चालक की मौत

पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे यह हादसा हुआ तथा सवा सात बजे इस घटना की सूचना उसे दी गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मोहम्मद कलाम के रूप में हुई तथा उसके ऑटो रिक्शा को भी कार ने टक्कर मारी थी।

ऑटो और साइकिल रिक्शा को मारी टक्कर

उसने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाले मो. बबलू के तौर पर हुई है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक, कार ने कथित तौर पर पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और उसके बाद एक साइकिल रिक्शा से टकरा गई।

रेसिंग के दौरान कार बेकाबू होने का दावा

घटनास्थल से लगभग 10 से 20 मीटर की दूरी पर मौजूद एक चाय वाले ने पहले पुलिस को बताया था कि दो कारें कथित तौर पर ‘रेस’ कर रही थीं, तभी उनमें से एक कार बेकाबू हो गई और दूसरी गाड़ियों से जा टकराई। चाय वाले ने यह भी दावा किया कि दुर्घटना के बाद कार से चार लोग बाहर निकले और दूसरी कार में बैठकर मौके से भाग गए।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस ने बताया कि जब पुलिस जांच दल घटनास्थल पर पहुंचा तब कार और ऑटो-रिक्शा दोनों ही वहां मिले। पुलिस के अनुसार कलाम को एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   ठाणे में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 1.1 करोड़ रुपये की ठगी, जांच जारी