कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांगन न

मुरादाबाद में रोडवेज बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Speeding Roadways Bus Kills Three of a Family, Husband Injured

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांगन नदी पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, तीन साल के बेटे दानियाल और साली मन्तशा के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में तीन ने तोड़ा दम, पति की हालत गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिमरन और दानियाल को मृत घोषित कर दिया। बाद में इलाज के दौरान मन्तशा ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल जुनैद का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, शादी की दीं शुभकामनाएं