अंबेडकर नगर के टांडा-हंसवर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्र

अंबेडकर नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने विक्रम ऑटो में मारी टक्कर, चालक फरार

Speeding Truck Hits Vikram Auto in Ambedkar Nagar, Driver Flees

अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश)। जिले के टांडा-हंसवर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा विक्रम ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ा था ऑटो

जानकारी के मुताबिक, फूलपुर निवासी सोनू धर्मचंद विक्रम ऑटो चलाकर टांडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डुहिया बटोही वीर रोड के पास सवारियों को उतारने के लिए उन्होंने अपना ऑटो सड़क किनारे खड़ा किया था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विक्रम ऑटो का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोकने और चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया

हादसे की सूचना मिलते ही हल्का आरक्षी विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही फरार ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 

यह भी पढ़े:   औरंगाबाद पुलिस एक्शन में 43 गिरफ्तार, 78.40 लीटर देसी शराब बरामद