राज्य की महिला व बाल कल्याण मंत्री डॉ. शशि पांजा SIR के तहत सुनवाई में हुईं मौजूद
West bengal : पश्चिम बंगाल की महिला और बाल कल्याम मंत्री डॉ. शशि पांजा ने एसआईआर के तहत सुनवाई के लिए नोटिस मिली थी और वे सुनवाई केंद्र में मौजूद हुई। सुनवाई के बाद उन्होंने कहा कि सुनवाई में जब उन्हें परेशान किया गया तब साधारण लोगों को कितना परेशान किया जा रहा है, इसका अंदाज लगाना आसान नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्हें सुनवाई के लिए नोटिस देने का कोई औचित्य नहीं था। सुनवाई के अधिकारियों ने भी उन्हें बुलाने का कोई सटिक तर्क नहीं बता पाए। ड. शशि पांजा ने सुनवाई में असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक रवैया अख्तियार किया जा रहा है।
राज्य की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने कहा कि वे टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधि के रुप मे मुख्य चुनाव अधिकारी को सुनवाई के दौरान हो रही कई समस्याओं को लेकर मांग पत्र दे चुकी है। वे सुनवाई में एक वोटर को तौर पर मौजूद होकर वोटरों की समस्याओं का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि 2002 के वोटर लिस्ट में उनका नाम है। गणना पत्र में भी उन्होंने सब कुछ ठीस भरा है।
नाम के स्पेलिंग में भी कोई गड़बड़ी नहीं है। सब मैच्ड (मिलान) है। उन्होंने जरूरत के सारे कागजात साथ रखा गया था। सुनवाई के लिए तैनात अधिकारी नोटिस देने का कोई औचित्य नहीं बता पाए। उन्होंने पासपोर्ट की मांग की जिसका कोई औचित्य नहीं था। मैंने उसे देने से मना कर दिया। अधिकारियों को अधिकार मिला हुआ है, लेकिन वे उसका दुरुपयोग और मानमाना कर रहे है। डा. शशि पांजा ने कहा कि देखें, फाइनल लिस्ट में मेरा नाम रहता है या नहीं।
राज्य की महिला और बाल कल्याण मंत्री डा. शशि पांजा ने कहा कि सुनवाई केद्रों में जरूरत से ज्यादा संख्या वोटरों को बुलाया जा रहा है। वोटरों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। ज्यादा संख्या में और कम दूरी पर सुनवाई के केंद्रों को होने से भी वोटरों को सहूलियत होती। टीएमसी की ओर से इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया था लेकिन गौर ही नहीं किया गया।
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने सुनवाई के दौरान वोटरों को होने वाली परेशानियों के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि टीएमसी ने बीएलओ से तमाम तरह की गड़बड़ियां कराई है। उन्हीं गड़बड़ियों के चलते चुनाव आयोग को तमाम वोटरों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने वोटरों के सुनवाई केंद्रों में होने वाली घटनाओं मे टीएमसी का हाथ बताया और कहा कि इसके पीछे एसआईआर को रोकवाने की टीएमसी की मंशा बताया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/canadian-pm-carney-responds-to-tariff-threat/130544