UP News  : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

'समाजवादी पार्टी अस्त होता हुआ सूरज...', केशव प्रसाद मौर्य का बयान

'समाजवादी पार्टी अस्त होता हुआ सूरज...', केशव प्रसाद मौर्य का बयान

UP News  : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लिखा, समाजवादी पार्टी अस्त होता हुआ सूरज है. जवाहरलाल नेहरू के रास्ते पर चलकर उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने तो समूचे लोकतंत्र पर डाका डालकर देश पर आपातकाल थोप दिया था. SIR को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है. केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध से उपजे, लेकिन बाद में उसकी परिपाटी पर चलकर सपा और राजद जैसे तमाम दलों ने 'बुलेट से बैलेट' लूटने की तरकीब को ईजाद किया, लेकिन 'कनपटी पर कट्टा' वाली उनकी दबंग राजनीति पर ईवीएम से रोक लगी और एसआईआर तो उनकी फर्जी वोटों की राजनीति को लगभग पूरी तरह खत्म ही कर देगा, इसलिए कांग्रेस और उसके पिछलग्गू दल आए दिन 'त्राहिमाम-त्राहिमाम' का राग अलाप रहे हैं.

लोगों को यह समझ में आए कि कांग्रेस कैसी पार्टी है?

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  समाजवादी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस के कर्म अच्छे नहीं हैं. विपक्ष के दल आपस में कौरवों की तरह बंटे हुए हैं, इसलिए ऐसे दलों के खिलाफ बोलना पड़ेगा. लोगों को यह समझ में आए कि कांग्रेस कैसी पार्टी है? इससे पहले, उन्होंने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, वोट चोरी करके नहीं, बल्कि अपनी कांग्रेस कमेटियों के वोटों की पहली डकैती करके पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद पर कब्जा किया था, वरना उनके स्थान पर 'लौहपुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल होते.

उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होने की ओर अग्रसर है. इस पार्टी में हाहाकार मचा है. मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उनको भी यह कहना पड़ता है कि वे हाईकमान से बात करेंगे. जब वे खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो इससे ऊपर हाईकमान कौन है?

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/controversial-statement-by-maulana-mahmood-madani-whenever-there-is-oppression/99260