पुलिस थानों में जब्त माल और सबूत अब पूरी तरह सुरक्

राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में खुला प्रदेश का पहला ई-मालखाना

State's first e-warehouse opened at TT Nagar police station in Bhopal

भोपाल। पुलिस थानों में जब्त माल और सबूत अब पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इसके लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। राजधानी के टीटी नगर थाना परिसर में मध्यप्रदेश का पहला ई-मालखाना शुरू किया गया है। इससे सबूतों के रखरखाव में पारदर्शिता आएगी और उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो जाएगी। 

डिजिटल रूप में संग्रहित किया जाएगा

ई-मालखाना के तहत थाने में जब्त सभी सबूतों को डिजिटल रूप से पंजीकृत किया जाएगा। प्रत्येक केस से जुड़े चीजों का डिजिटल रिकॉर्ड, फोटो, विवरण और मूवमेंट हिस्ट्री ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट रहेगा कि कौन-सा सबूत कब, किसके पास और किस उद्देश्य से रखा गया था। इसके साथ मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी।

सफलता पर अन्य थानों में भी इसे लागू किया जाएगा

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि टीटी नगर थाने में सफल प्रयोग के बाद इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य थानों में भी लागू किया जाएगा। इससे पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा। ई-मालखाना की शुरुआत को पुलिस सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल सबूत सुरक्षित रहेंगे बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/supreme-court-orders-both-puja-and-namaz-at-bhojshala-on-january-23/105929

सुप्रीम कोर्ट ने दिए भोजशाला में 23 जनवरी को पूजा व नमाज़ दोनों का इंतजाम करने के निर्देश