उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की गंगोह पुलिस ने वा

शौक पूरा करने के लिए बने वाहन चोर, गंगोह पुलिस ने ऐसे किया गिरोह का पर्दाफाश

Stolen Bikes Hidden in Cattle Fair Rooms: Gangoh Police Unmasks 3 Slick Thieves

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखनौती से बुढ़ाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान शाहरुख, लक्ष्य उर्फ लकी और कर्मवीर को दबोच लिया।

दो अन्य बाइक भी बरामद

पुलिस को इनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली, जबकि पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गईं. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 23 मई को नागल राजपूत निवासी सचिन कुमार की हीरो स्प्लेंडर और 14 जून को फतेहचंदपुर निवासी अंकित कुमार की प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी की थी. दोनों मामलों में थाना गंगोह में मुकदमे दर्ज थे और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. 

सस्ते दामों में बेचते थे चोरी के वाहन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों और बाजारों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे. चोरी के बाद बाइक को कुछ दिनों तक छिपाकर रखते और फिर सस्ते दामों में राहगीरों या ग्राहकों को बेच देते थे. चोरी से मिलने वाली रकम को तीनों आपस में बराबर बांट लेते थे और उसी पैसे से अपने शौक पूरे करते थे.

चोरों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलों को पशु पैठ क्षेत्र में बने कमरों में छिपाकर रखा जाता था. बरामदगी के आधार पर मुकदमों में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली इस सफलता को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: सुबह खेत पर गए युवक का चरी के खेत में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के गंभीर निशान