भोपाल । राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने बालाघाट में अव

बालाघाट में अवैध खनन पर सख्ती

बालाघाट में अवैध खनन पर सख्ती

भोपाल । राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने बालाघाट में अवैध रेत उतखनन पर रोक लगा दी है। एनजीटी ने आदेश जारी किया। शंकर लाल लाखड़े बनाम मध्य प्रदेश राज्य के मामले में यह सुनवाई हुई। चिचोली गांव की बावन ठारी नदी में अवैध खनन की शिकायतें पर एनजीटी ने संज्ञान लिया है। साथ ही इस मामले में केस भी दर्ज किया था। इसके बाद संयुक्त समिति गठित की गई थी। समिति  ने दिसंबर 2024 को दी रिपोर्ट में अवैध उत्खनन और पर्यावरण के नियम का उल्लंघन पाया । वहीं खनन कंपनी जो प्रतिवादी नबर 10 है, को खनन करने से रोक लगा दी गई है। साथ ही बालाघाट के कलेक्टर और एसपी को आदेश दिया गया कि वे मौके की निगरानी रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई अवैध उत्खनन नहीं करे। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410