ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3,000 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी की सात कंपनियां तैनात

Strict security arrangements at UP International Trade Show, over 3,000 police personnel deployed (Representative Image)

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की सात कंपनियां तैनात रहीं। रूट से लेकर हेलीपैड, प्रवेश द्वार, गैलरी और हॉल तक पुलिस की कड़ी नजर रही। इसके अलावा आसपास के प्रमुख मार्गों, ऊंची इमारतों और संवेदनशील स्थानों को भी सुरक्षा घेरे में रखा गया, जिसमें आउटर-इनर कॉर्डन से लेकर एंटी-ड्रोन और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रही।

बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के उपाय

ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा की कई परतें बनाई गई थीं। पहली परत (आउटर कॉर्डन) के तहत प्रमुख मार्गों, रिंग रोड और मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस तैनात रही, जबकि रूफटॉप निगरानी भी की गई। दूसरी परत (इनर कॉर्डन) के तहत आंतरिक प्रवेश द्वारों, गैलरी और वीआईपी मूवमेंट मार्गों को सुरक्षित किया गया। इसके अलावा हेलीपैड और मुख्य कार्यक्रम स्थल को आइसोलेशन कॉर्डन में रखा गया। किसी भी आपात स्थिति या प्रदर्शन से निपटने के लिए एंटी-डेमो टीमों, बॉर्डर चेकिंग, एंटी-ड्रोन ड्यूटी और सेफ हाउस-हॉस्पिटल की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें:   यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाई मेरठ की रेवड़ी-गजक और नानखटाई, देशी-विदेशी मेहमानों ने चखा पारंपरिक स्वाद