सदर कोतवाली इलाके के गंगोत्री नगर मोहल्ले में एक छ
नीट का पेपर लीक होने से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)। सदर कोतवाली इलाके के गंगोत्री नगर मोहल्ले में एक छात्र के फांस लगाकर आत्महत्या किए जाने से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। छात्र की पहचान ऋतिक मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक के चाचा ने बताया कि वह नीट की परीक्षा दी थी और उसने इसके लिए काफी तैयारी की थी।
पेपर लीक होने से परेशान था छात्र
उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही ऋतिक को पेपर लीक की जानकारी मिली, वह काफी परेशान हो गया और अंततः उसने कमरे में फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। छात्र के पिता ने बताया कि रितिक ने इस बार तीसरी बार परिक्षा दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-meets-xi-in-beijing-agree-to-keep-strait-of-hormuz-open/204745