सूरजपुर: जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों को लेकर

बॉयफ्रेंड संग होटल गई छात्रा, गैंगरेप की बनाई झूठी कहानी

बॉयफ्रेंड संग होटल गई छात्रा, गैंगरेप की बनाई झूठी कहानी

इंदौर। शहर के शिप्रा थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली एक नाबालिग छात्रा के मामले में पुलिस की जांच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि छात्रा द्वारा बताई गई पूरी कहानी झूठी और मनगढ़ंत थी।

​सौतेली मां का डर से गढ़ी झूठी कहानी

​पुलिस जांच में यह बात खुलकर सामने आई कि नाबालिग छात्रा अपनी सौतेली मां से काफी परेशान रहती थी। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई हुई थी, जिसके बाद उसे घर लौटने में काफी देर हो गई। देर रात घर लौटने पर सौतेली मां के गुस्से और डांट-फटकार के डर से उसने बचने के लिए एक खौफनाक कहानी तैयार कर ली। उसने पुलिस और परिजनों को बताया कि तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

​पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

​छात्रा द्वारा दी गई शिकायत के बाद जब पुलिस ने गहनता से मामले की जांच शुरू की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। छात्रा किसी अपहरणकर्ताओं के चंगुल में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक होटल में गई हुई थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए छात्रा के प्रेमी (बॉयफ्रेंड) को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-raids-four-states-in-connection-with-terror-plot-linked-to-pakistan/209348