ग्रामीणों ने ASI मुक्तिदेव निराला पर नशे की हालत म

नशे में ग्रामीणों से उलझे दारोगा, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने किया निलंबित

वायरल वीडियो ने खोली दारोगा की पोल

औरंगाबाद: रफीगंज थाना में पदस्थापित एक एएसआई मुक्तिदेव निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि एएसआई ने देर रात नशे की हालत में ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और नोक-झोंक की, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों से संबधित एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

वीडियो के आधार पर किया गया निलंबित

ग्रामीणों का आरोप है कि दारोगा नशे में थे और लोगों से उलझने लगे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया। ऐसे में वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिलहाल एएसआई मुक्तिदेव निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट करते हुए कहा...

निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र औरंगाबाद तय किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विभागीय अनुशासन के खिलाफ किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार, कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों पर सरकार सख्त, दोषियों पर कार्रवाई का डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा