कोलकाता में भाजपा नेता सुकांत मजुमदार ने कहा कि पर

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार : ईंट का जवाब पत्थर से

Sukanta Majumdar

कोलकाता। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा में टीएमसी की ओर से बाधा डालने की आशंका जताई और कहा कि भाजपा के कार्यक्म में बाधा डालने पर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। भाजपा की ओर से 5 मार्च को पश्चिम बंगाल के विभिन्न नौ प्रमुख जगहों से एकसाथ परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जाएगी। उसका परिवर्तन रथ यात्रा जिलों के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कोलकाता ब्रिगैड मैदान 10 मार्च को पहुंचेगा। ब्रिगेड मैदान में सभा होगी। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहने वाले हैं। 

भाजपा परिवर्तन रथ यात्रा तैयारी

केंद्रीट मंत्री सुकांत मजुमदार ने पार्टी नेताओं से परिवर्तन रथ यात्रा की तैयारी की जानकारी ली। राज्य के विभिन्न जगहों से निकाली जाने वाली रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत दूसरे कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मंत्री, पड़ोसी राज्य झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुम मुंडा समेत कई महत्वपूर्ण नेता अलग-अलग दिन हिस्सा लेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबित चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का ऐलान करने के पहले ही खास मकसद से परिवर्तन रथ यात्रा की रणनीति तैयार की गई है। खास मकसद यह कि टीएमसी के मुकाबले भाजपा पहले से ही अपने प्रतिकूल माहौल कर रखे।

यह भी पढ़े: भवानीपुर में ममता पराजित

https://www.primenewsnetwork.in/state/dilip-ghosh-claims-win-in-bhabanipur/147211