सुल्तानपुर में दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उ

महिला के आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष का आरोपी गिरफ्तार

Dowry Harassment Suicide Case

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी रविवार को मूंगर चौराहे से की गई। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारू निगम के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में गोसाईगंज पुलिस ने आरोपी बरसाती पुत्र राजबहादुर पुरवा मूंगर उम्र करीब 46 वर्ष को गिरफ्तार किया।

इस दिन दर्ज किया गया मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, 07 अगस्त 2026 को तुर्कहिया मूंगर निवासी थाने में तहरीर देकर अपनी बहन हकीकुल निशा को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर गोसाईगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 293/2026 दर्ज किया गया।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

इस मामले में बीएनएस की धारा 80(2), 85, 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद किया गया। मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर हकीकुल निशा ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बरसाती को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल सक्सेना, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल उमेशचंद्र, हेड कांस्टेबल नरसिंह यादव और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में हाईटेक कांवड़ यात्रा: ऐप से रूट मैप, स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर