सुदंरवन विकास मंत्री बंकिम हाजरा सरकारी वाहन और सुरक्षाकर्मी छोड़ बाइक से भागने को हुए मजबूर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सुंदरवन विकास मंत्री बंकिम हाजरा को अपनी ही पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते सरकारी वाहन और सुरक्षाकर्मी को छोड़ एक व्यक्ति की मदद ले बाइक से भागना पड़ा। भाजपा के एक नेता को टीएमसी में शामिल कराने के मकसद से उसके घर चले गए थे। इसकी सूचना मिलते ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री और भाजपा के नेता को घेर विरोध करने लगे। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी और उन्हें उत्तेजित होते देख उन्हें वहां से भागना पड़ा।
भाजपा के नेता बीरेन गिरि के घर गए थे सुदंरवन विकास मंत्री बंकिम हाजरा
सुदंरवन विकास मंत्री बंकिम हाजरा नामखाना के राजनगर के इलाके में सड़क का उद्घाटन कर कर कोलकाता वापस लौट रहे थे। वही रास्ते में भाजपा के नेता बीरेन गिरि के घर चले गए। भाजपा नेता बीरेन गिरी पहले टीएमसी मे थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी कर रखा है। मंत्री बंकिंम हाजरा भाजपा नेता को टीएमसी में वापस लाना चाहते है और इस बाबत उनसे मुलाकात करने चले गए। इसकी सूचना मिलते वहां के टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री और भाजपा नेता को घेर लिया और विरोध करने लगे। मंत्री ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन टीएमसी कार्यकर्ता और अधिक नाराज और उत्तेजित हो गए। स्थिति इतना तनावपूर्ण हो गया कि एक व्यक्ति ने अपनी बाइक से मंत्री को वहां से हटाया।
मिली जानकारी के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ता अपनी पार्टी में भाजपा नेता बीरेन गिरि की वापसी नहीं चाहते। इलाके में भाजपा नेता बीरेन गिरि की स्थिति कमजोर हुई है और वे चाहते हैं कि मंत्री बंकिम हाजरा की मदद से उनकी टीएमसी में वापसी हो जाए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-to-shield-july-warriors-from-prosecution-with-ordinance/103929