सुपौल में अज्ञात वाहन की ठोकर से 25 वर्षीय युवक की मौत, श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहा था घर
सुपौल (बिहार)। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान पोथीया गोविंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी उपेंद्र मंडल के 25 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है।
श्राद्ध कार्यक्रम से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
परिजनों ने बताया कि दिलखुश कुमार रघुनाथपुर में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वहां से अपने घर पोथीया गोविंदपुर लौट रहा था। इसी दौरान बघैली के समीप सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने मेडिकल जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
चिकित्सक ने बताया कि युवक को अस्पताल लाए जाने के बाद जांच की गई, जिसमें उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत