छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (बतरा इलाका) में देर रात मछली

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा हादसा: बांध में नाव पलटने से 3 ग्रामीण लापता, 6 ने तैरकर बचाई जान

लापता लोगों की तलाश जारी

सूरजपुर: जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में मछली पकड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में नाव पलटने से तीन ग्रामीण लापता हो गए हैं, जबकि छह लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 

मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी

जानकारी के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद नौ ग्रामीण देर रात नाव लेकर बांध में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग पानी में गिर गए। हादसे के बाद छह ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीन ग्रामीण गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए DDRF को बुलाया गया

लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए DDRF की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस एवं बचाव दल द्वारा बांध में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक तीनों ग्रामीणों का पता नहीं चल सका था। प्रशासन ने लोगों से जलाशयों एवं बांधों में सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित अवधि में मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और शोक का माहौल है।