SIR को लेकर ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का हमला, घुसपैठियों को बचाने का आरोप
कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपाठियों और रोहिंग्याओं को वोटर बने रहने देने के मकसद से SIR और चुनाव आयोग का पूरी ताकत से विरोध कर रही हैं। उनका मकसद पूरा नहीं होगा।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि वे यह क्यों नहीं बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या का खुल कर विरोध कर रही है। पश्चिम बंगाल में जो घुसपैठी वोटर बन गए हैं, क्या उनके नामों को वोटर लिस्ट से नहीं हटाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बांगलादेश के एक-एक घुसपैठी और रोहिंग्याओं को पश्चिम बंगाल से बाहर किया जाएगा। उन्होंने टीएमसी नेताओं पर बागंलादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का बचाव करने का आरोप लगाया।
उन्होंने SIR के कार्यों में हुए लापरवाही और गड़बड़ियों के लिए टीएमसी समर्थक बीएलओ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि चुनाव आयोग के सामने समस्या खड़ी करने के लिए सोचीसमझी योजना के तहत ऐसा किया गया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-slams-mamata-banerjees-protest-against-election-commission/131973