भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा

शुभेंदु अधिकारी का दावा: भवानीपुर में कटेंगे हजारों वोट, धांधली के लिए ममता सरकार को घेरा

Suvendu Adhikari Claims Massive Voter Deletions in Bhabanipur

कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में 48 हजार से भी काफी अधिक वोटरों के नाम कटेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जितने वोटों से जीत जाती रही हैं, उससे अधिक वोटरों के नाम हटेंगे।

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में करीब 10 हजार वोटरों के नाम कटे है। उनमें से करीब नौ हजार वोटर मुस्लिम है। उनका संकेत था कि उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में मुस्लिम वोटरों के नाम कटने की चिंता नहीं है। वे हिंदूओं के वोट से जीतते रहे है।

भाजपा नेता ने चुनाव आयोग की ओर से फर्जी और घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के कदम को उचित और देश हित में बताया। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारी वोटरों के कागजातों की जांच पड़ताल कर रहे है। उन्हें कोई प्रभावित नहीं कर सकता।

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ियों के लिए बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्हें ममता सरकार ने नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/afghanistan-seeks-dialogue-to-resolve-tensions-with-pakistan/146505

पाकिस्तान से तनाव के बीच अफ़गानिस्तान ने बातचीत से समाधान की जताई इच्छा