विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी के लिए नई कुर्सी, राइटर्स बिल्डिंग से संभालेंगे कामकाज
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उस काठ की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जिस कुर्सी पर मुख्यमंत्री रहते टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी बैठती थीं। उस कुर्सी को विपक्षी दल के नेता के बैठने के लिए उनको भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के लिए उनके मनपसंद की नई कुर्सी का इंतजाम किया गया है।
राइटर्स बिल्डिंग से शुरू होगा कामकाज
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपना कामकाज नबान्नों से नहीं, बल्कि राइटर्स बिल्डिंग से शुरू करेंगे। राइटर्स बिल्डिंग में उनके बैठने के कक्ष को नए ढंग से संवारा जा रहा है। जब तक वह पूरी तरह से संवर नहीं जाता, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी विधानसभा के अपने कक्ष से कामकाज निपटाएंगे।
टीएमसी ने तय किए विपक्षी दल के नेता
पूर्व मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की ओर से किए गए फैसले के अनुसार टीएमसी विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय विपक्षी दल के नेता होंगे। कोलकाता नगर निगम के मेयर और विधायक फिरहाद हकीम मुख्य सचेतक होंगें। विधायक नयना बंद्योपाध्याय और असीमा पात्र को उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अहम नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
शोभनदेव चट्टोपाध्याय बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं जबकि फिरहाद हकीम कोलकाता पोर्ट के विधायक है। वे कोलकाता नगर निगम के मेयर भी हैं। नयना बंद्योपाध्याय चौरंगी विधानसभा क्षेत्र और असीमा पात्र धनियाखाली विधानभा क्षेत्र की विधायक हैं।
अनुभवी नेताओं पर टीएमसी का भरोसा
टीएमसी के विधायक अनुभवी नेता कहे जाते हें। टीएमसी की सरकार रहते वे मुख्य सचेतक थे। टीएमसी के सत्ता में आने के पहले वाम मोर्चा की सरकार के विधानसभ में विरोधी दल के नेता पंकज बंद्योपाध्याय और पार्थ चट्टोपाध्याय थे। अब विरोधी दल के नेता की जिम्मेदारी शोभनदेव चट्टोपाध्याय पर सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/vijay-appointed-tamil-nadu-chief-minister/203232