विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा : एक भी बांग्लादेशी वोट नहीं दे पाएगा
कोलकाता। कोलकाता के तहत विधानसभा सीट भवानीपुर व पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के भाजपा उम्मीदवार और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में एक भी बांग्लादेशी वोट नहीं दे पाएगा। चुनाव आयोग ने उन्हें ठिकाने लगा दिया है।
टीएमसी की हार का दावा
भवानीपुर और नंदीग्राम में अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी का सत्ता से जाना तय है। कोलकाता समेत राज्य के सभी जगहों में भाजपा के कार्यक्रमों में लोगों की स्वस्फूर्त भागीदारी से यह स्पष्ट है।
जनसमर्थन का किया उल्लेख
उन्होंने कहा कि लोग अब धमकी, हिंसा, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं और बदलाव चाहते हैं।
टीएमसी पर डराने का आरोप
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में टीएमसी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम वोटरों को आतंकित कर रहे हैं। उनकी इस राजनीति का उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।
मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता अपनी हार से डरे हुए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सभाओं में हल्की बातें करने लगी हैं।
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा बयान
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में एक भी बांग्लादेशी का नाम नहीं रहेगा। वोटर लिस्ट में उन्हीं लोगों का नाम रहेगा जो भारतीय हैं, और जिन भारतीयों के नाम अभी शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़े: GST आय में गिरावट के बावजूद बढ़ा राजस्व
https://www.primenewsnetwork.in/state/up-revenue-rises-despite-gst-cuts-impact/155278