मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अब एक-एक जिलों का दौरा

दक्षिण 24 परगना से दौरे की शुरुआत करेंगे शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अब एक-एक जिलों का दौरा कर अपनी साख और लोकप्रियता को और धार देना चाहते हैं। वे अपना दौरा दक्षिण 24 परगना से शुरू करेंगे।

जिलास्तरीय अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश

सचिवालय सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 16 मई को दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में प्रशासनिक बैठक करेंगे। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों, यहां तक कि प्रखंड और थाना स्तर के अधिकारियों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री जिले की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे।

फलता विधानसभा चुनाव पर भी नजर

मालूम हो कि इसी जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को चुनाव भी होने जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

बैठक के बाद राजनीतिक कार्यक्रम संभव

सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक बैठक के बाद उनका राजनीतिक कार्यक्रम भी हो सकता है। वे पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक करने के बाद सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। भाजपा की ओर से जिले के विधायकों को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े: UP में 23 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती जल्द

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-speeds-up-mega-teacher-recruitment-drive/204771