पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिक

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हम सभी के मुख्यमंत्री हैं

फाइल फोटो

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ब्रिगेड मैदान में शपथ गहण समारोह समाप्त होने के बाद जोड़ासाकूं स्थित कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के "ठाकुर बाड़ी" गए और नमन करते हुए कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मोदी के वादों को पूरा करने का भरोसा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जोड़साकूं में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए तमाम भरोसे को पूरा करेगी। वे केवल भाजपा के ही नहीं, सभी के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने संविधान की शपथ ली है।

बंगाल के नए निर्माण की कही बात

धोती और कमीज पहने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपने पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि रवीद्रनाथ ठाकुर उनके आदर्श हैं और उनके आदर्शों पर चलेंगे। बांग्ला और बांग्ला संस्कृति को बनाए रखा जाएगा। बंगाल का नया निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग विधानसभा चुनाव में जनादेश की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें सद्बुद्धि आए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/ended-nine-wars-now-its-russia-ukraines-turn-trump/203119

नौ युद्ध समाप्त करवाए, अब रूस-यूक्रेन की बारी है: ट्रंप