UP News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जय श्रीराम

'जय श्रीराम और जय बजरंग बली का नारा आज मस्जिदों, मदरसों और ईदगाहों में तोड़फोड़ का लाइसेंस', स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

'जय श्रीराम और जय बजरंग बली का नारा आज मस्जिदों, मदरसों और ईदगाहों में तोड़फोड़ का लाइसेंस', स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

UP News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जय श्रीराम और जय बजरंग बली का नारा आज मस्जिदों, मदरसों और ईदगाहों में तोड़फोड़ का लाइसेंस बन गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवादित बयान दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसे लोगों का साथ देते हैं और उन पर कार्रवाई करने के बजाय मुस्लिम समाज के लोगों के घरों पर उनका बुलडोजर चलता है. सीएम कोर्ट की उपेक्षा करते हुए कोर्ट की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले करके निर्दोष लोगों के घरों को जमींदोज करते हैं. मदरसों और मस्जिदों को ढहाते हैं. यहां तक कि दलित-आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों के घरों पर भी बुलडोजर चलता है.

'अगर कोई बीजेपी संरक्षित गुंडा, माफिया या अपराधी है तो..'

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि अगर कोई बीजेपी संरक्षित गुंडा, माफिया या अपराधी है तो भूलकर भी उसके घर बुलडोजर नहीं जाता. अगर सीएम की बिरादरी का कोई कुख्यात अपराधी है तो उसके घर पर बुलडोजर एक्शन नहीं होता. इसी तरह फतेहपुर के मकबरे में जय श्रीराम का नारा लगाकर फावड़ा लेकर तोड़फोड़ मचाई गई, उसमें उलटे मुस्लिम समाज के लोगों पर केस दर्ज हुआ और अपराधियों को क्लीन चिट दे दी गई.

उन्होंने कहा कि इसी तरह फतेहपुर के मकबरे में जय श्रीराम का नारा लगाकर फावड़ा लेकर तोड़फोड़ मचाई गई, उसमें उलटे मुस्लिम समाज के लोगों पर केस दर्ज हुआ और अपराधियों को क्लीन चिट दे दी गई. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहने को तो बौद्ध धर्म अपनाया है लेकिन दिन-रात वे सनातन का ही प्रचार करते हैं. भगवान राम का नाम लेकर ये अपना लोक और परलोक दोनों सुधार रहे हैं, लेकिन ये अपने समर्थकों और बाकी लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/during-the-training-blos-made-demands-to-the-election-commission/96224