समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने

ताजपुर पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी

समस्तीपुर (बिहार)। जिले की ताजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 5 बदमाशों को हथियार और गोलियों के साथ दबोच लिया है। पुलिस प्रशासन इस पूरी कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मान रहा है।

​समस्तीपुर पुलिस द्वारा बरामदगी की सूची

​देश कट्टा: 01 ​जिंदा कारतूस: 01 ​मोटरसाइकिल: 01 ​मोबाइल फोन: 05

​पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजीत कुमार , प्रकाश कुमार, सोनू कुमार पासवान, भोला कुमार, नीतीश कुमार सभी गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का बताया गया हैं।

​आगे की कारवाई में जुटी पुलिस

वहीं इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में सभी अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया हैं । ताजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायिक हिरासत (जेल) भेजने की तैयारी की जा रही है। समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थानों के थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारी को सघन रूप से वाहन जांच एवं बस्ती करने का निर्देश दिया वहीं संदिग्ध दिखने वाले लोगों के साथ रुको टोक अभियान के तहत पूछताछ करने का भी निर्देश दिए थे । 

यह भी पढ़ेंः राइस मिल में मशीन ठीक करते समय हुए हादसे में बिजली ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम