घरेलू कलह दूर करने के नाम पर तांत्रिकों ने बुजुर्ग से ठगे 17 लाख रुपये
जबलपुर। शहर के ग्वारीघाट इलाके में आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग अपने घर की कलह और पारिवारिक समस्याओं से परेशान थे। उन्हें कुछ कथित तांत्रिकों ने अपनी बातों में फंसाकर 17 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। पीड़ित की मुलाकात ग्वारीघाट पर कुछ कथित तांत्रिकों से हुई थी, जिन्होंने उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का झांसा दिया।
महंगी औषधियां खरीदने का दबाव बनाया
तांत्रिकों ने समस्या के समाधान के लिए महंगी 'औषधियां' खरीदने का दबाव बनाया। उन्होंने पीड़ित से जबलपुर के साथ-साथ नागपुर और प्रयागराज की विशिष्ट औषधि दुकानों से लाखों रुपये का भुगतान करवाया।
लाखों खर्चे पर दूर नहीं हुई समस्या
जब काफी पैसा खर्च करने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने फोन नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और एफ़आईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818