भोपाल। हवाई यात्रा को आमतौर पर सबसे महंगा परिवहन स

राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ₹10 में मिलेगी चाय, ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू होने की तैयारी

Madhya Pradesh

भोपाल। हवाई यात्रा को आमतौर पर सबसे महंगा परिवहन साधन माना जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के यात्रियों को जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है। भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यदि यह योजना लागू होती है तो यहां से उड़ान भरने वाले यात्री सिर्फ ₹10 में चाय पी सकेंगे। इससे यात्रियों को हवाई अड्डे पर मिलने वाले महंगे खाने-पीने के विकल्पों से राहत मिलेगी।

एयरपोर्ट आथॉरिटी ने भेजा प्रस्ताव

इस कैफे को शुरू करने का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद कैफे के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना

‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना का उद्देश्य आम यात्रियों को सस्ती और सुलभ खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस कैफे में चाय – ₹10, कॉफी – ₹20, समोसा और अन्य स्नैक्स के साथ पानी और हल्के नाश्ते उपलब्ध रहेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डों पर मिलने वाले महंगे खाद्य पदार्थों के सस्ते विकल्प प्रदान करना है।

भोपाल एयरपोर्ट से शुरुआत

मध्य प्रदेश की राजधानी होने के कारण भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर रोज हजारों यात्री आते-जाते हैं। यात्रियों की शिकायत रहती है कि एयरपोर्ट पर चाय और भोजन की कीमतें बहुत अधिक होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी किया जाएगा और जल्द ही कैफे शुरू हो सकता है।

एयरपोर्ट पर महंगी क्यों होती है चाय-कॉफी

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि ₹10 की चाय एयरपोर्ट पर ₹80-₹100 तक क्यों हो जाती है। इसके कई कारण हैं, जिसमें एयरपोर्ट पर दुकानों का बहुत ज्यादा किराया, सुरक्षा और संचालन खर्च अधिक होना, सीमित जगह और ब्रांडेड आउटलेट्स की मौजूदगी के कारण एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें आम बाजार की तुलना में काफी महंगी होती हैं।

यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा

अगर यह योजना लागू हो जाती है तो यात्रियों को एयरपोर्ट पर कम कीमत में चाय, कॉफी और स्नैक्स मिल सकेंगे। खासकर उन यात्रियों को फायदा होगा जिन्हें फ्लाइट से पहले लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। देश के कई अन्य एयरपोर्ट पर पहले से ही ऐसे सस्ते फूड काउंटर मौजूद हैं। अगर भोपाल में यह कैफे शुरू होता है तो मध्य प्रदेश में पहली बार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ₹10 की चाय और ₹20 की कॉफी जैसे किफायती विकल्प मिलेंगे।

यह भी पढ़े: 52 किलो सोना और 11.6 करोड़ नकद कुर्क

https://www.primenewsnetwork.in/state/52-kg-gold-and-116-cr-cash-seized-permanently/147478