रायबरेली में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सरेनी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पानी पीने जाते समय की बत्तमीजी
सरेनी थाना प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी भगवती विद्यालय इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 13 अगस्त की सुबह छात्रा पानी पीने जा रही थी। इसी दौरान स्टाफ रूम के सामने से गुजरते समय वहां मौजूद फिजिकल एजुकेशन टीचर बिंदा प्रसाद ने उसे दरवाजे के पास पकड़ लिया।
गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी
आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मुरारमऊ से नामजद आरोपी बिंदाप्रसाद निवासी ग्राम झोथरा खेड़ा, थाना सरेनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में लोक संस्कृति का रंग, सीएम योगी ने विभिन्न राज्यों के कलाकारों से किया संवाद