Madhya Pradesh : संगरौली। जिले के एक निजी कॉलेज मे

निजी कॉलेज के अतिथि शिक्षक ने छात्रा को पास कराने अकेले मिलने के लिए बुलाया

निजी कॉलेज के अतिथि शिक्षक ने छात्रा को पास कराने अकेले मिलने के लिए बुलाया

Madhya Pradesh : संगरौली। जिले के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने एक अतिथि प्राध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि संबंधित शिक्षक ने परीक्षा में पास कराने के बदले उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया और आपत्तिजनक बातें कीं। छात्रा के अनुसार, शिक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जैसा कहा जाएगा, वैसा करना होगा, तभी परीक्षा में मदद मिलेगी।

यह मामला सिंगरौली स्थित पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, बैढ़न का बताया जा रहा है, जहां जियोलॉजी विषय के अतिथि प्राध्यापक पर छात्रा ने दबाव बनाने और अनुचित बातचीत करने का आरोप लगाया है। कथित तौर पर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है, जिसे शिकायत के साथ जोड़ा गया है।

पीड़िता के पति, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं, ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्रा का कहना है कि ऐसे मामलों के कारण छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा का माहौल प्रभावित होता है। फिलहाल शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mou-signed-between-india-and-germany-pm-modi-said-foundation-of-shared/104617