जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, द

सिंगरौली में शराब के नशे में स्कूल में सोती मिली शिक्षिका, कक्ष में बना रखा था ठिकाना

चितरंगी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय करलो में कुर्सी पर सोती शिक्षिका

सिंगरौली (मध्यप्रदेश:)। जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय करलो में पदस्थ सहायक अध्यापक (शिक्षिका) श्यामवती सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका पर शराब के नशे में विद्यालय में रहने, अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने और स्कूल भवन के कमरे को अवैध रूप से अपना निवास स्थान बनाने का गंभीर आरोप है। ​यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जिला-सिंगरौली द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) चितरंगी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

अवैध रूप से कक्षा में ही रह रही थी

​कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दूरभाष, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तथा ग्रामीणों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि शिक्षिका श्यामवती सिंह शराब के नशे में विद्यालय में रहती हैं और स्कूल भवन के एक कमरे को अपना निवास स्थान बना लिया है। ​शिकायत के आधार पर बीईओ (BEO) चितरंगी द्वारा जांच कराई गई। जन शिक्षा केंद्र हरफरी की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और स्थल पंचनामा तैयार किया। शिक्षिका पिछले 4-5 महीनों से विद्यालय भवन के एक कमरे में अवैध रूप से निवास कर रही थीं।​ शिक्षिका विद्यालय में उपस्थित होने के बाद संकुल कार्यालय जाने की बात कहकर कमरे में ही शराब के नशे में सोती हुई पाई गईं। ​प्रधानाध्यापक और ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षिका प्रायः शराब के नशे में रहती हैं और नशे के कारण बच्चों को पढ़ाने में कोई रुचि नहीं लेती हैं।

इसे भी पढ़ेंः  महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल