डीएम अभिलाषा शर्मा की देखरेख में पारदर्शी तरीके से हुआ पंचायत सचिवों का पदस्थापन
औरंगाबाद: जिला प्रशासन द्वारा पंचायत सचिवों के पदस्थापन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भेदभावरहित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सॉफ्टवेयर आधारित रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की देखरेख एवं सुनिश्चितता में संपन्न इस प्रक्रिया के तहत पंचायत सचिवों को पंचायतों में पदस्थापित करने के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप की संभावना को न्यूनतम रखते हुए सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली अपनाई गई, ताकि पदस्थापन का कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न हो सके।
रैंडमाइजेशन से पंचायत सचिवों का पदस्थापन
जिलाधिकारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुशासन के सिद्धांतों का पालन सर्वोपरि है। इसी उद्देश्य से पंचायत सचिवों के पदस्थापन की प्रक्रिया को सॉफ्टवेयर आधारित रैंडमाइजेशन के माध्यम से संपन्न कराया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में तकनीक आधारित व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- AITA की जनरल बॉडी में शामिल हुए सानिया मिर्जा और महेश भूपति, अब एग्जीक्यूटिव कमेटी चुनाव पर नजर